आगरालीक्स… आगरा के संजय प्लेस स्थित गुफा माडल शॉप में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा, यहां बेसमेंट में कैंटीन चल रही थी, इसे बंद करा दिया है। साथ ही कमियों को लेकर चालान किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , आगरा में शनिवार को एडीएम फाइनेंस रमेश चंद्र, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और आबकारी अधिकारी नीरेश पलिया ने संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे स्थित गुफा मॉडल शॉप में छापा मारा। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पलिया ने बताया कि यहां काम कर रहे सेल्समेनों पर लाइसेंस नहीं था। बेसमेंट में कैंटीन चल रही थी और आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे, कैंटीन को बंद करा दिया है।