आगरालीक्स आगरा में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है, धूल छाई हुई है और उमस बढ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धूल के साथ उमस बढ रही है, तेज गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे पहले मंगलवार को तापमान 44 .2 डिग्री पहुंच गया था और न्यूनतम तापमान 29. 4 डिग्री दर्ज किया गया।
जून के अंत में होगी प्री मानसून बारिश
पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी प्री मानसून और मानसून की बारिश देर से होगी, प्री मानसून की बारिश जून के अंत में हो सकती है। जबकि मानसून की बारिश जुलाई के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। इस बार गर्मी की तरह बारिश भी अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है।