आगरालीक्स …आगरा में श्याम बाबा के मंदिर (खाटू श्याम जी) में चांदी के हिंडोले पर दिव्य श्रगार के साथ बिराजे लड्डू गोपाल । रंग बिरंगे फूलों व जगमगाती रोशनी से सजे मंदिर परिसर में शाम होते ही हजारों भक्तों की उपस्थिति दर्ज होने लगी। हर तरफ श्याम बाबा के जयकारे गूंज रहे थे। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर में आकर्षक झांकियां भी सजाई गई।
मंदिर को फूलों के साथ चॉकलेट, खिलौनों से भी सजाया गया। जिनका वितरण रविवार को नन्दोत्सव में भक्तों को किया जाएगा। दुर्गा मां, राधा कृष्ण व हनुमानजी की आकर्षक झांकियां भक्तों को लुभा रही थीं। श्रीहरि की भक्ति में डूबे भक्तों पर इत्र का फुहार पड़ रहीं थीं। प्रातः भगवान का पंचामृत से विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया। रात 12 मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया। जिसके उपरान्त सभी भक्तों को पंजीरी व पाग के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, मनीष गोयल, विकास गोयल, विपिन बंसल आदि उपस्थित थे।