आगरालीक्स.. आगरा में बुखार और पेट दर्द के मरीजों को आईसीयू में भर्ती कर कमाई का खुलासा, टीम ने मारा छापा, अमरदीप हॉस्पिटल कमला नगर में छापे के बाद आईसीयू पर रोक लगा दी है। हॉस्पिटल संचालक को नोटिस दिया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ अजय कपूर ने बताया कि अमरदीप हॉस्पिटल कमला नगर में छापा मारा,हॉस्पिटल के आईसीयू में पांच मरीज भर्ती थे, इसमें से तीन मरीज सामान्य बुखार और पेट दर्द के थे, इन मरीजों को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं थी, इसके बाद भी आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।
मरीज आईसीयू, इलाज के लिए डॉक्टर नहीं
सामान्य मरीजों को भी आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन आईसीयू में मरीजों का इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था, नोडल अधिकारी डॉ अजय कपूर ने बताया कि अमरदीप हॉस्पिटल के आईसीयू में रोक लगा दी है।