आगरालीक्स ..आगरा में एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है, ट्रेन में लूटपाट के बाद युवती को फेंकने के आरोप परिजनों ने लगाए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के कालिंदी विहार निवासी अनिल शर्मा की 21 वर्षीय बेटी दिव्यांगी शर्मा एक निजी कंपनी में पंतनगर में टेक्नीशियन है, वह बुधवार को पैसेंजर ट्रेन से पंतनगर से आगरा आ रही थी, गुरुवार सुबह युवती का शव थाना एत्मादपुर के बरहन में मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंच गए हैं।
लूटपाट कर ट्रेन से फेंका गया
परिजनों का कहना है कि दिव्यांगी शर्मा बुधवार रात नौ बजे पैसेंजर ट्रेन में बैठी थी, रात 11 बजे दिव्यांगी शर्मा की परिजनों से फोन पर बात हुई। अनिल शर्मा का कहना है कि दिव्यांगी शर्मा के हाथ में अंगूठी, मोबाइल, पर्स, बैग था यह कुछ नहीं मिला है, दिव्यांगी के साथ ट्रेन में लूटपाट की गई, इसके बाद नीचे फेंक दिया। इस हादसे से परिजन सदमे में हैं रो रोकर बुरा हाल है।