आगरालीक्स.. आगरा में एफएसडीए की टीम ने डेयरी पर छापा मारा, अगस्त में लिए गए मटर, परमल, अदरक के सैंपल जांच में असुरक्षित पाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफएसडीए की टीम ने बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित डेयरी से एक सैंपल लिया। पथोली रेलवे क्रांसिंग पर दूध के ड्रम लेकर जा रही वैन को रोक लिया, इसके दो सैंपल लिए गए हैं, बाग की एक डेयरी से दो सैंपल लिए हैं। जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा का कहना है कि दूध के सात सैंपल लिए गए हैं।
फाइल फोटो