आगरालीक्स ..आगरा में आईएमए के चुनाव का विवाद गहराया, आईएमए के इतिहास में कोई बडा निर्णय लिया जा सकता है।
आगरा के आईएमए 2019 का चुनाव 29 सितंबर को होना है, 12 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा किए गए। 15 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव समिति ने अध्यक्ष निर्वाचित पद के दावेदार डॉ राजीव उपाध्याय का नामांकन निरस्त कर दिया, उन्होंने अपने नामांकन में पद का नाम अध्यक्ष निर्वाचित की जगह अध्यक्ष लिखा है। अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर डॉ राजीव उपाध्याय और डॉ सलित भारद्वाज ने नामांकन किया था। अब अध्यक्ष निर्वाचित के पद के लिए डॉ सलिल भारद्वाज एक मात्र प्रत्याशी हैं।
आधी रात तक चली बैठक, बडा निर्णय
डॉ राजीव उपाध्याय सहित चार दावेदारों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं, इनके नामांकन पत्र पर पुनर्विचार के लिए आम बैठक बुलाई गई, इसमें भी निर्णय न होने पर मंगलवार रात को आईएमए भवन पर चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई। कई घंटे चली बैठक में कई विकल्पों पर विचार किया गया, ये सभी विकल्प आईएमए के इतिहास बन सकते हैं। हालांकि अभी क्या होना है, इस पर निर्णय नहीं हुआ है।
फाइल फोटो