आगरालीक्स… आगरा में जया किशोरी ने चिन्मयानंद केस सहित कथावाचकों के प्रति बढ़ते अविश्वास के सवाल पर कहा कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। आगरा में कोठी मीना बाजार में श्री मदभागवतकथा कर रहीं जया किशोरी जी ने प्रेसवार्ता में कहा कि-दो चमत्कार देखकर गुरु न बनाएं। सच्चा और अच्छा गुरु वही है जो भक्त को खुद से नहीं बल्कि ईश्वर से जोड़े। जब-जब हमने इन्सान को भगवान की उपाधि तब-तब गलत हुआ। ईश्वर एक ही है। आध्यात्म के लिए जरूरी नहीं आप अपना घर छोड़ें। किसी आश्रम में रहें। मैंने अपनी सभी शिक्षा घर में रहकर ही पूरी की। युवाओं के मेक इन इंडिया या आध्याम से जुड़ने के सवाल पर कहा कि मैं युवाओं को मानसिक रूप से सुदृढ बनाने का काम कर रही हैं। भगवान से जुड़ने के बाद व्यक्ति में मुश्किलों से लड़ने की ताकत बढ जाती है। अपना करियर शुरु करने के सवाल पर कहा कि मैंने 6 वर्ष की आयु में शुरुआत की थी। तब करियर के बारे में कुछ नहीं सोचा था। भगवान ने अपने आप रास्ता दिखाया। कोई प्लानिंग नहीं की। अब कथा के साथ मोटीवेशनल स्पीकिंग का कोई भी युवाओं के बीच कराएंगी। क्योंकि युवाओं में जीवन सम्बंधी समस्याएं, तनाव अवसाद जैसे मामले काफी बढ़ रहे हैं।
आध्यात्म के लिए घर छोड़ना जरूरी नहीं
जया किशोरी ने कहा कि हार या जीत जीवन का एक छोटा सा हिस्सा है, जीवन नहीं। क्या पता ईश्वर ने आपकी किस्मत में इस हार के बाद बड़ी जीत लिख रखी हो। आजकल के युवा छोटी-छोटी बातों पर इतने निराश हो जाते हैं कि जीवन तक त्याग देते हैं। ईश्वर पर भरोसा रखना सीखें। कठिनाईयों से उबरना अपने आप सीख जाएंगे। हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। ईश्वर पर विश्वास रखने वाले कठिन वक्त से आसानी से उबर जाते हैं।