आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी के बेटे को अंडर ट्रेनी दरोगा ने पीटा, एसएसपी ने दरोगा किया सस्पेंड।
मंगलवार को यमुना किनारा मार्ग पर भंडारा चल रहा था। गोयल ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का बेटा प्रियांशु गोयल भंडारे में प्रसाद वितरण करा रहा था, आरोप है कि इसी बीच एक कार गलत दिशा में आ गई। प्रियांशु गोयल ने कार सवार को टोक दिया। कहा कि इधर से कार नहीं जा सकती। आगे भंडारा भी चल रहा है। कार में अंडर ट्रेनी दरोगा नीरज पाल सवार था। वह कार से उतर आए । उसने प्रियांशु गोयल के साथ मारपीट कर दी। फोन करके थाने से पुलिस कर्मियों को बुला लिया। थाने में भी दरोगा ने कारोबारी को बेरहमी से पीटा। सूचना पर बड़ी संख्या में कारोबारी थाने पहुंच गए। हंगामा होने पर सीओ छत्ता उदय राज सिंह पहुंच गए, उन्होंने कारोबारियों को समझाया। प्रारंभिक जांच में दरोगा की गलती पाई गई। सीओ छत्ता ने बताया कि दरोगा के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई। देर रात एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया।