आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग की लपटे बेकाबू होने से अफरा तफरी, दीपावली पर शहर में दो दर्जन स्थानों पर आग लगी है।
रविवार रात 12 बजे सदर में शमसाबाद रोड साथ8त रश्मि विहार में टायर के गोदाम में आग लग गई। बम पटाखे चलाते समय निकली चिंगरानी से लगी आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई। लोगों ने काबू करने का प्रयास किया। आग की लपटे विकराल हो गईं।
फायर ब्रिगेड की कई दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। टायर खाक हो चुके थे।
कूड़े के ढेर में लगी आग
हरीपर्वत के बाग फरज़ाना में भी कूड़े के ढेर में आग लगी। कई जगहों पर कूड़े के ढेर में आग लगी है।