आगरालीक्स आगरा में दीपावली पर पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते हुए 14 को अरेस्ट किया है, इसमें से कुछ पॉश कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी हैं, पुलिस पूछताछ कर रही है।

आगरा में पुलिस जुआ खेलने वाले और सटोरियों की धरपकड के लिए अभियान चला रही है। दीपावली पर पुलिस ने थाना न्यू आगरा के अनुराग नगर बल्केश्वर के मकान नंबर 55 में छापा मारा, पुलिस ने जुआ खेलते हुए कमला नगर क्षेत्र के कुछ कारोबारियों को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने आठ जुआरियों को अरेस्ट किया, इनके पास कैश और ताश की गडडी मिली हैं। इसके बाद पुलिस ने करबला कब्रिस्तान में छापा मारकर 6 जुआरियों को अरेस्ट किया है।
होटल के कमरे में जुआ खेलते पकडे 16 जुआरी
24 अक्टूबर 2019 की रात को सदर के राजपुर चुंगी स्थित होटल ताज हैवन के कमरा नंबर एक में पुलिस ने छापा मारा। थाना प्रभारी ने बताया कि रिसेप्शन पर चेक करने पर पता चला कि बर्थ डे पार्टी के नाम पर कमरा नंबर एक बुक कराया है। कमरे का गेट खोलते ही जुआ खेल रहे लोग इधर उधर भागने लगे उन्हें पकड लिया। इनके पास से ताश, 131500 रुपये, 23 मोबाइल बरामद जब्त किए गए हैं। इनके खिलाफ 3/4 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
16 में से 12 कारोबारी
पुलिस ने बताया कि पकडे गए 16 जुआरियों में से 12 कारोबारी हैं। वहीं, चार अन्य हैं। किसी की गारमेंट की दुकान तो किसी की स्टेशनरी की। होटल के बाहर से तीन कार, एक बाइक मिली। सरगना सुनील है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि सुनील ने जुआ कराने के लिए होटल में दो कमरे बुक किए थे। बताया था कि बर्थडे पार्टी मनानी है। 7500 रुपये पर कमरे लिए गए थे। पकड़ा गया आरोपी शैलेंद्र होटल का रिसेप्शनिस्ट है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
व्हाटस एप पर बनाया ग्रुप
जुआ खेलने वालों के लिए नियम और शर्त भी बनाई गई थीं। इसमें कम से कम 2500 रुपये लेकर आने थे। इसके अलावा 25 हजार से ज्यादा कोई भी नहीं ला सकता था। शराब के लिए 300-300 रुपये अलग से लिए गए थे। एक दिन पहले व्हाट्स ग्रुप भी बनाया गया था,इस पर स्थान और समय बताया गया।
फाइल फोटो