आगरालीक्स.. आगरा के सदर में बैंक आफ बडौदा के के एटीएम को तोडते हुए पब्लिक की मदद से पुलिस ने युवक को पकडा । उससे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के सदर क्षेत्र के शहीद नगर में बैंक आफ बडौदा का एटीएम है, गुरुवार सुबह एक युवक एटीम को सब्बल से तोड रहा था। लोगों की उस पर नजर पड गई, उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।