आगरालीक्स.. आगरा के गुरुद्वारा मंजी साहिब, गुरुद्वारा गुरु का ताल बह सतनाम श्री वाहेगुरु के जाप के मध्य दुग्ध स्नान करवाया गया। कोई देख लो सेवा नू लगदा मेवा का सिमरन बीच बीच में होता रहा।
गुरुवार सुबह स ऊपरी मंजिल से एक एक करके नीचे दरबार हॉल तक यह क्रम जारी रहा।छोटे छोटे बच्चे विशेष कर 4 साल से लेकर 75 साल की महिलाओ तक सभी में अपने गुरुजी के शहादत स्थल की सेवा करने के लिए व्याकुलता थी कि उस गुरु के अंतिम पड़ाव के उस स्थल की सेवा करके अपने आप को धन्य समझ रहें थे जिन्होंने देश,धर्म एवं समाज की रक्षा के खातिर अपनी शहादत दी।नीचे भोरा साहिब(वह स्थल जहा गुरु जी नो दिन नजर बंद रहे थे)की सेवा के कतार बद्ध होकर अपने बारी का इन्तजार कर रहे थे।
बीच बीच में
गुरु तेग बहादुर हिन्द की चादर
कोई देख लो सेवा नू लगदा मेवा
का सिमरन बीच बीच में होता रहा।
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि 1 दिसंबर शहीदी गुरुपर्व पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक मुफ्त मेडिकल कैंप दिव्य सेवा द्वारा लगाया जाएगा।
शाम को 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कीर्तन दरबार होगा।
जिसमें समाज की महान सख्शियत भाई सरबजीत सिंह जी भाई संदीप सिंह नुरपुरी के अतिरिक्त गुरु के ताल के हजूरी रागी एवम् कथा वाचक कथा एवम् कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने समूह आगरा वासियों को भाग लेने की अपील की है