आगरालीक्स …आगरा में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम सीईसी की रिपोर्ट के बाद शुरू होगा, 8379 करोड के प्रोजेक्ट के लिए होटल मुगल की 300 वर्गमीटर जमीन ली गई है, जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है।
बुधवार को सुनवाई करते हुए आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू करने का मामला कोर्ट द्वारा गठित केंद्रीय अधिकारिता समिति (सीईसी) को भेज दिया है। कोर्ट ने सीईसी से प्रोजेक्ट का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विचार कर चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
8379 करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो रेल परियोजना 8379 करोड से बनेगी, मेट्रो का काम पांच साल में पूरा होना है, यानी 2024 में आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो कारिडोर होंगे, पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताप पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।