आगरालीक्स.. हैदराबाद की घटना के बाद रेप के मामलों में आगरा पुलिस ने तेज की कार्रवाई, आगरा में कार में 11 वीं की छात्रा के साथ रेप करने के मामले में स्कूल चेयरमैन सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पांचों आरोपी जेल में हैं।
आगरा में स्कूल से घर छोडने की कहकर 11 वीं की छात्रा के साथ कार में सपा नेता व स्कूल के चेयरमैन महाराज सिंह धनगर के बेटे दीपक धनगर और उसके चार अन्य साथियों पर सामुहिक दुष्कर्म के आरोप लगे थे। पुलिस के मुकदमा दर्ज ना करने पर आईजी ए सतीश गणेश ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हेमंत, सतेंद्र, धर्मेंद्र और विमल को गिरफ्तार कर लिया था। कुर्की के आदेश जारी होने के बाद दीपक धनगर ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा का मीडिया से कहना है कि पांचों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।
ये था मामला
15 से 27 अगस्त तक कई बार गैंगरैप
जगदीशपुरा क्षेत्र के एक स्कूल की 11 वीं की छात्रा से उसी स्कूल में पढने वाले 12 वीं के छात्र सत्येंद्र ने दोस्ती की, उसके फेसबुक पर मैसेज भेजने के बाद मोबाइल नंबर ले लिया। उसे मैसेज भेजने लगा, 15 अगस्त को स्कूल वैन चली जाने के बाद सत्येंद्र ने उससे कहा कि वह उसे घर छोड देगा, छात्रा को लडडू खिलाने के बाद कुछ पिला दिया, इससे वह बेहोश हो गई, होश आने पर वह कार की पिछली सीट पर थी, कार में दीपक धनगर और सत्येंद्र थे, छात्रा के कपडे अस्त व्यस्त थे। विमल बाहर खडा हुआ था, उन्होंने छात्रा को घर पर छोड दिया और अपने मोबाइल में छात्रा के अश्लील फोटो दिखाते हुए मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी दी। यह फोटो बाद में धर्मेंद्र और हेमंत को भी दे दिया।
छात्रा का आरोप है कि अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल किया, 15 से 27 अगस्त 2019 तक कई बार छात्रा को बुलाया और गैंगरेप किया, इससे छात्रा डर गई, वह दहशत में थी।