आगरालीक्स ..आगरा के मेयर नवीन जैन का दावा एक साल में आगरा को डलाबघर मुक्त कर दिया जाएगा। दो साल पूरे होने पर 12 दिसंबर को आगरा कॉलेज मैदान से नगर निगम तक रैली निकाली जाएगी, इसमें 20 हजार लोग शामिल होंगे, जो लोगों से शहर को स्वच्छ रखने की अपील करेंगे।
मेयर नवीन जैन सहित नगर निगम के 100 पार्षदों का 12 दिसंबर को दो साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसे लेकर नगर निगम में मंगलवार को मेयर नवीन जैन ने प्रेसवार्ता की, उन्होंने बताया कि
12 दिसंबर को आगरा कॉलेज मैदान से लेकर नगर निगम स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। रैली में 20000 लोग शामिल होंगे। स्कूली बच्चे भी महारैली में शामिल होंगे। ना गंदगी करेंगे ना करने देंगे की शपथ लोगों को दिलाई जाएगी।
गिनाई उपलब्धियों
मेयर नवीन जने बताया कि आगरा में 4 30 करोड से 10 हेल्थ सेंटर और लैब की स्थापना की गई है। हाउस टैक्स के सरलीकरण। 1374 सीसीटीवी कैमरे लगाने। 10000 पौधों का रोपण। सात चौराहों पर फाउंटेन। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना की गई है, उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर शहर को डलाबघर मुक्त कर दिया जाएगा।