आगरालीक्स ..आगरा में 22 साल की युवती के साथ रेप के बाद दरिंदगी की गई, युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
21 दिसंबर को आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन के पास अगरबत्ती की फैक्ट्री में 22 वर्षीय मानसिक रुप से विक्षिप्त युवती को एक युवक पकड कर ले गया। पफैक्ट्री में युवती के साथ रेप किया, उसे म्रत समझ युवक भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को एसएन में भर्ती कराया। युवती को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया, मंगलवार को युवती की मौत हो गई।
सीसीटीवी से पकडा गया आरोपी
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इसमें एटा के समकौली के नगला उदी का रहने वाला युवक सुघड
सिंह युवती को फैक्र्टी में ले जाते हुए दिखाई दिया। युवती के साथ रेप करने के बाद वापस आते हुए भी उसकी वीडियो रिकार्डिंग मिली है। वह युवती को मरा हुआ समझ कर चला गया था, पुलिस ने सुघड सिंह को जलेसर से अरेस्ट कर लिया ।