आगरालीक्स…आगरा में दौडती कार गड्ढे में गिरने के बाद आग का गोला बन गई, कार में कारोबारी अपनी पत्नी के साथ बैठे थे, वे बाल बाल बच गए। ड्राइवर ने कार से कूदकर जान बचाई।
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के कल्यानी हाइट्स निवासी अजय अग्रवाल कारोबारी हैं। बुधवार देर रात अजय अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। चालक कार चला रहा था। अपार्टमेंट के बाहर अजय और उनकी पत्नी कार से उतर गए। चालक कार को बैक कर रहा था। तभी कोहरे के कारण कार गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।