आगरालीक्स.. आगरा में कडाके की सर्दी जानलेवा होने लगी है, छह महीने के बच्चे के बाद संपर्क क्रांति से जा रहे यात्री की मौत हो गई, आगरा कैंट स्टेशन पर शव उतारा गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
आगरा में शनिवार सुबह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आगरा कैंट पहुंची, यहां ट्रेन से 50 वर्षीय चोखेलाल स्वजनों निवासी चित्रकूट को उतारा गया, चेकअप के बाद उन्हें म्रत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वे परिवार के साथ बालाजी, राजस्थान में दर्शन करने जा रहे थे। जनरल बॉगी में सफर के दौरान सर्दी में तबीयत बिगड गई, आगरा कैंट पर उन्हें उतारा गया, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
छह महीने के बच्चे की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में सर्दी से छह माह के बच्चे नितेश की मौत हो गई। नितेश की गुरुवार की रात हालत बिगड़ गई थी। दूध पीने के बाद बच्चा खेलने लगा तो परिजनों ने समझा कि ठीक हो गया है। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्चे का शरीर सर्दी से अकड़ गया था।