आगरालीक्स …आगरा की नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में छह सदस्य चुन लिए गए, विरोध के बाद सर्वसम्मित से छह सदस्यों को चुना गया।
आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी के लिए शनिवार को चुनाव हुए। कार्यकारिणी के छह सदस्य चुने जाने थे, चुनाव का पार्षद उमेश ने बहिष्कार कर दिया। छह सदस्यों के लिए 10 नामांकन किए गए। छह सदस्यों के नामों पर सहमति बनने के बाद
भाजपा पार्षद नेहा गर्ग, सपा पार्षद विकलेश यादव, बसपा पार्षद मनोज कुमार और कांग्रेस पार्षद शिरोमणि सिंह ने नामांकन वापस ले लिया।
ये चुने गए सदस्य
नगर निगम कार्यकारिणी के लिए सर्वाधिक भाजपा के के पार्षद चुने गए। इसमें संजय राय, अनीता खरे, जगदीश पचौरी, गुलाब सिंह श्यामवीर सिंह और बसपा के धर्मवीर सिंह शामिल हैं।