आगरालीक्स …आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइन में वाहनों से जुर्माना वसूलने पर विवाद हो रहा है, यह 15 जनवरी से लागू होना है, दबंग टोल कर्मी जुर्माना वसूलने के साथ बदसुलूकी कर रही हैं, इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है।
फास्टैग की उपलब्धता कम होने के चलते सरकार ने फास्टैग की अनिवार्यता 30 दिन के लिए यानी 15 जनवरी 2020 तक बढा दी है। टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइन बढाने के भी आदेश दिए हैं। इसके बाद भी शनिवार को खंदौली टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से फास्टैग लाइन में आने पर जुर्माना वसूला गया, डबल टोल टैक्स लिया गया। इसका विरोध करने पर दबंग टोल कर्मियों ने बदसुलूकी की। इससे करीब 30 मिनट तक टोल प्लाजा पर हंगामा चलता रहा और वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
यह है फास्टैग
फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। यह स्टीगर के रूप में होता है और कार के आगे वाले शीशे पर लगा दिया जाता है। इसमें एक चिप होती है, इस चिप में आपकी गाडी से संबंधित पूरा ब्योरा होता है। इसे आपके बैंक एकाउंट, पेटीएम, सहित अन्य आनलाइन ट्रांसजेशन के विकल्पों से कनेक्ट कर दिया जाता है। जैसे ही आप टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे, कैमरे से कार के शीशे पर लगा फास्टैग स्कैन हो जाएगा और चंद सेंकेंड में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स कट जाएगा।
150 से 400 रुपये में कार पर फास्टैग का स्टीगर
आगरा निवासी यतेंद्र सिंह ने बतायाकि वे अपनी कार पर फास्टैग का स्टीगर लगाने के लिए बैंक गए, बैंक में 400 रुपये चार्ज बताया गया लेकिन यह कैश बैक भी हो जाएगा। खंदौली टोल प्लाजा पर पेटीएम सहित बैंकों ने फास्टैग का स्टीगर लगाने के लिए शिविर लगाया है, पेटीएम द्वारा 150 रुपये चार्ज लिया जा रहा है, यह भी कैश बैक किया जा रहा है।
ये दस्तावेज चाहिए
गाडी पर फास्टैग लगाने के लिए पेटीएम और बैंक द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और गाडी की आरसी मांगी जा रही है, इसके बाद ही फास्टैग लगाया जा रहा है।