आगरालीक्स.. आगरा के कार्डियोथैरेसिक सर्जन डॉ अनिल गुप्ता का निधन हो गया, उनका एम्स, दिल्ली में इलाज चल रहा था, उनके भाई आगरा निवासी पदमश्री डॉ ललित कुमार एम्स के कैंसर रोग विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।
आगरा के कार्डियोथैरेसिक सर्जन डॉ अनिल गुप्ता का एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था, 60 वर्षीय डॉ अनिल गुप्ता की तबीयत बिगडने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था, रविवार को उनके निधन की खबर से आगरा के डॉक्टरों में शोक की लहर दौड पडी।
कमला नगर में शुरू की प्रैक्टिस
डॉ अनिल गुप्ता आगरा के पहले कार्डियोथोरेसिक सर्जन थे, उन्होंने कमला नगर में प्रैक्टिस शुरू की, इसके बाद सिकंदरा में हॉस्पिटल बना लिया था।