आगरालीक्स …आगरा रीजन में नोटबंदी के दौरान 100 करोड काले धन मामले में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल,पत्नी, बेटी के बाद बेटे की भी सांसे थम गईं, उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था।
एक जनवरी को यमुना एक्सप्रेस वे पर आर एस बुलियन फर्म के मालिक नीरज अग्रवाल उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल बेटी धान्या अग्रवाल का मथुरा क्षेत्र में कार में शव मिला था, उनके बेटे शौर्य को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वहां उनका आपरेशन कियाग गया, रविवार को शौर्य की मौत हो गई।
हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था
मृतक नीरज अग्रवाल के साले अमित अग्रवाल ने घटना की नामजद रिपोर्ट थाना जमुनापार में कराई थी उसने आरोप लगाया था कि महाविद्या कॉलोनी निवासी मनीष चतुर्वेदी आशीष अरोड़ा आशीष चतुर्वेदी और नीरज कुमार ने उसके जीजा बहन भांजी की हत्या कर दी और गोली मारकर भांजे को घायल कर दिया है