आगरालीक्स.. आगरा में दर्दनाक हादसा, बाइक सहित पति पत्नी नहर में गिरे, पति की मौत, रेस्क्यू टीम ने उनकी पत्नी को बचा दिया।
आगरा में रविवार को इरादत नगर के फूलपुर निवासी मुकेश अपनी पत्नी आशा के साथ सदर के राजपुर चुंगी में रहने वाले बेटे के घर आए थे, यहां से रविवार रात को बाइक से लौट रहे थे। घना कोहरा होने के कारण देवरी नहर के पास पहुंचते ही कुछ दिखाई नहीं दिया, बाइक सहित पति पत्नी नहर में गिर गए। पास में ही बैठे ग्रामीणों की नजर पडी, उन्होंने नहर में खोजबीन शुरू कर दी, ग्रामीणों ने आशा को बचा लिया, बाइक भी मिल गई लेकिन मुकेश का पता नहीं चला।
सुबह मिला शव
सूचना पर पुलिस पहुंच गई, रात के चलते रेस्क्यू आपरेशन में परेशान हुई, सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, मुकेश का शव नहर में मिल गया। घटना से परिजनों का रो रोक कर बुरा हाल है।