आगरालीक्स ..आगरा की जनता की शिकायतों के निस्तारण में डीएम एनजी रवि कुमार फिसड्डी रहे, 75 जिलों में आगरा के डीएम की रैंक 72 आई है। वहीं, पुलिस अधिकारियों में आगरा के एसएसपी बबलू कुमार सहित 57 एसएसपी की रैंक पहली है। जन शिकायतों की दिसंबर महीने की रैंकिंग में आगरा बहुत पीछे है।
प्रदेश सरकार द्वारा तहसील दिवसों में आने वाली शिकायत और मुख्यमंत्री के पास आने वाली शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण की ऑनलाइन मानीटरिंग कराई जा रही है। इसी पर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण भी देखा जाता है। शिकायती पत्रों पर तय समय के भीतर कार्यवाही के लिए संबंधित कर्मी को भेजने, तय समय के बाद (डिफॉल्टर संदर्भ) भेजने, उच्चाधिकारी द्वारा निस्तारित शिकायत का परीक्षण कर अपने स्तर पर की गई कार्रवाई व निस्तारण की गुणवत्ता के आधार पर जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों की रैंकिंग तय की गई है।
एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस सहित 57 जिलों के कप्तान को पहली रैंक मिली है। मैनपुरी के कप्तान को 71वीं रैंक मिली है।