आगरालीक्स..आगरा में जेएनयू हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच टकराव को देखते हुए पुलिस ने किया लाठीचार्ज, विवि में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस छात्र नेताओं को घसीटते हुए विवि से बाहर ले गई।
जेएनयू हिंसा में वामपंथियों का नाम आने के बाद शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ता आगरा विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे ।एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी , टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया ।इससे अफरा-तफरी मच गई ।पुलिस ने छात्र नेताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा