आगरालीक्स …आगरा में 26 घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया के साथ ताज का दीदार करेंगे, रूट डायवर्ट रहेगा, स्कूलों की छुटटी समय से पहले कर दी जाएगी और ताजगंज क्षेत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विजिट के दौरान मोबाइल भी बंद रहेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 पफरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं, इसके लिए खेरिया एयरपोर्ट से लेकर शिल्पग्राम तक सडकों को सजा दिया गया है। जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, ताजमहल में खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए फूल लगाए गए हैं।
24 के लिए रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी।
एमजी रोड से ग्वालियर की तरफ जाने वाले वाहन सुभाष पार्क से फतेहपुरसीकरी रोड पथौली नहर के रास्ते से जा सकते हैं।
प्रतापपुरा के पास ही बैरियर लगाया जाएगा। इससे आगे किसी भी वाहन को माल रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
बालूगंज, सेंट जॉर्जिज स्कूल की तरफ से भी कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। सभी जगह माल रोड से काफी पहले बैरियर लगाए जाएंगे। दो लेयर बैरियर व्यवस्था की जा रही है। एक बैरियर 100 मीटर पहले ही लगा दिया जाएगा। दूसरा बैरियर चौराहे से 50 मीटर पहले होगा।
आगरा फोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों को छीपीटोला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
पुरानी मंडी चौराहे से कोई भी वाहन माल रोड, ताज व्यू तिराहा, होटल गंगा रतन तथा फूल सैयद चौराहे की तरफ नहीं आ सकेगा।
ट्राईडेंट मोड, टीडीआई मॉल से भी कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं आएगा।
कैंट रेलवे स्टेशन से कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहन नेमीनाथ पार्क तिराहा होते हुए सदर की तरफ जा सकते हैं।
नेमीनाथ पार्क तिराहा से कोई भी वाहन घी गोदाम तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
नौलक्खा, शहजादी मंडी, होटल क्लार्क शिराज तिराहे की तरफ से भी किसी वाहन को माल रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
राजपुर चुंगी की तरफ से कोई वाहन अमर होटल की तरफ नहीं आएगा। फूल सैयद चौराहे की तरफ भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।