आगरालीक्स.. आगरा से 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विजिट के लिए रास्ते के पेट्रोलपंप को ड्राई करा दिया गया है, इन पेट्रोल पंप से सोमवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ 24 फरवरी को शाम 4 45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां से वे सडक मार्ग से होटल अमर विलास तक जाएंगे। इसके बाद ताजमहल का दीदार करेंगे।
आज रात को पेट्रोल पंप हो जाएंगी ड्राई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 पफरवरी को खेरिया एयरपोर्ट से अमर विलास तक जाएंगे, वहां से 5 15 बजे ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। इस रास्ते में चार पेट्रोल पंप हैं। इन चारों पेट्रोल पंप को ड्राई करने के आदेश दिए गए हैं, 23 फरवरी रात तक चारों पेट्रोल पंप ड्राई किए जाने हैं। इन पेट्रोल पंप से 24 पफरवरी को पेट्रोल की बिक्री नहीं की जाएगी।