आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन के तीसरे दिन बाद नियमों में बदलाव किया है। 28 मार्च से हर रोज मेडिकल स्टोर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुलेंगे इन्हें दवाओं की होम डिलीवरी करनी होगी। मेडिकल स्टोर पर आने वाले ग्राहकों को गोल घेरा बनाकर एक मीटर की दूरी पर खडा करना होगा। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल भी अनिवार्य कर दिया है।
आगरा में पूरी तरह से लॉक डाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को लोग परचून के सामान के साथ दवाओं के लिए परेशान रहे, दवा की दुकान एक दिन छोडकर खोलने का निर्णय लिया गया था, इसलिए शुक्रवार को दुकान नहीं खुली मरीज परेशान रहे। औषधि निरीक्षक जुनाब अली का मीडिया से कहना है कि 28 मार्च से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नियम के अनुसार ही मेडिकल स्टोर खुल सकेंगे।
दूध और सब्जी की सप्लाई होगी नियमित
सुबह और शाम को घर पर ही दूध देने वाले आएंगे। सब्जी और फल वाले सुबह कॉलोनी में आवाज लगाएंगे, सब्जी और फल लेते समय भी एक मीटर की दूरी बनाए रखे।
परचून की दुकानों की गई चिन्हित
हर वार्ड में कुछ परचून की दुकानें चिन्हित की गई हैं, ये होम डिलीवरी देंगी, ये दुकानें खुली रहेंगी, इन दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहकों को एक मीटर की दूरी पर खडा होना होगा और मुंह पर मास्क लगाना होगा। इसके लिए अलग अलग कॉलोनियों को आटो में लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को जानकारी दी गई।