आगरालीक्स… आगरा में 15 दिन पहले कोई विदेश से लौटा है और कंट्रोल रूम में सूचना नहीं दी है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोरोना संबंधी किसी भी शिकायत और समस्या के लिए नंबर जारी किए गए हैं।
चीन के वुहान के बाद अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, स्पेन, जर्मनी सहित दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहां रह रहे लोग और छात्र आगरा आ गए हैं, ये कई दिनों से आगरा में है, इनके बुखार और गला खराब होने पर जांच कराई जा रही है। पिछले 24 घंटे में आगरा में अमेरिका से 21 मार्च को आगरा लौटे डॉक्टर के बेटे और 17 मार्च को लंदन से वापस आई कारोबारी की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद सख्ती कर दी गई है।
28 मार्च को विदेश से लौटने वाले 80 लोगों ने दी सूचना
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि प्रोटोकॉल के तहत 12 मार्च को और उसके बाद विदेश यात्रा से आगरा आए हैं, उन सभी को कोरोना कंट्रोल रूम पर अपनी जानकारी देनी थी, 28 मार्च को विदेश से लौटने वाले 80 लोगों ने सूचना दी, इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद सैंपल लिए गए हैं।
ये हैं नंबर
कोरोना मेडिकल कंट्रोल रूम 0562 2600508, 2600412
डॉ पियूष जैन 8859074040
डॉ राकेश अग्निहोत्री 9897334606
फाइल फोटो