आगरालीक्स …आगरा में लॉक डाउन को लेकर पुलिस ने सख्ती कर दी है, इमरजेंसी सेवा को छोडकर घर से बाहर निकलने वालों के चालान किए जा रहे हैं। कॉलोनियों में कोबरा पुलिस लोगों से घर के बाहर ना निकलने की हिदायत दे दी है, लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर धारा 144 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही हैं, जिससे लोग अपने घर से बाहर ना निकलें। बोर्डर को सील कर दिया है।
आगरा में कोरोना के 11 केस आ चुके हैं, कोरोना की रोकथाम के लिए 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है। अब सब्जी फल सहित परचून के सामान की कमी नहीं हो रही है। ऐसे में पुलिस ने सख्ती कर दी है। लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा जा रहा है, बिना कारण के घर से बाहर निकलने वालों पर धारा 144 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, घर के बाहर घूमने वाले लोगों की गाडियों का चालान किया जा रहा है। पुलिस ने सख्ती कर दी है, हर क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
कोबरा पुलिस लगा रही गश्त
कॉलोनियों में शाम होते ही लोग घर के बाहर निकल रहे हैं और झुंड बना लेते हैं, बच्चे सडकों पर खेलने लगते हैं। इसकी रोकथाम के लिए कोबरा पुलिस गश्त लगा रही है, लोगों से घर के अंदर ही रहने के लिए कहा जा रहा है।