आगरालीक्स…. आगरा में कपल ने की सुसाइड, तीन महीने पहले शादी हुई थी। पति पत्नी के शव कमरे में फंदे पर लटके मिले, पुलिस जांच कर रही है।
आगरा की राम राम स्वरूप कॉलोनी, शाहगंज में ओम प्रकाश वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे 22 वर्षीय गोपाल की शादी तीन महीने पहले 21 वर्षीय प्रिया से हुई थी, उनका घर के प्रथम तल पर कमरा है। मंगलवार सुबह गोपाल की बहन प्रथम तल पर भाई और भाभी को नाश्ता देने गई तो गेट बंद था, खिडकी से देखा तो दोनों के शव पंखे से लटके हुए थे। कमरे का दरवाजा तोडकर दोनों के शव को पंखे से उतारा, उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।