आगरालीक्स …आगरा में फाइव स्टार होटल में एक हजार से 800 रुपये में क्वारंटाइन रूम मिलेगा, 17 होटल अधिग्रहित किए गए हैं। होम क्वारंटाइन की जगह होटल में लोग रह सकते हैं। वहीं, डॉक्टर, कर्मचारियों के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है। कुछ स्थानों पर आम लोगों के लिए भी निशुल्क व्यवस्था है।
आगरा में कोरोना के 48 केस आ चुके हैं। इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। ये लोग क्ववारंटाइन एकांतवास के लिए 14 दिन होटल में भी रह सकते हैं, इसके लिए उनसे चार्ज लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन ने 17 होटलों को अधिग्रहित किया है, इनके रेट भी निर्धारित किए गए हैं।
17 होटल में किराया देकर क्वारंटाइन की व्यवस्था
रेडिसन ब्लू 50 रूम किराया 1300 रुपये प्रति रूम
हावर्ड पार्क प्लाजा 25 रूम किराया 1300 रुपये प्रति रूम
रिट्रीट होटल, शिल्पग्राम 50 रूम किराया 1000 रुपये प्रति रूम
नोवा होटल, संजय प्लेस 25 रूम किराया 1000 रुपये प्रति रूम
एल्पाइन होटल 20 रूम किराया 800 रुपये प्रति रूम
यहां निशुल्क क्वारंटाइन की सुविधा
मधु रिसोर्ट, रीजेंसी होटल माल रोड, अग्रसेन सेवा सदन वाटरवक्र्स, लोहामंडी
राधास्वामी सत्संग भवन
नवोदय विद्यालय कौलारा कलां
नगर निगम के सभी सेल्टर होम
होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा
क्रष्णा मैरिज होम बाबरपुर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और कर्मचारियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर
मूलचंद मेडिसिटी, नयति हॉस्पिटल, होटल चाणक्य, मानसिंह होटल, होटल गंगारतन
इंटरनेट फोटो