आगरालीक्स ..हल्दीराम भुजियावाला के मालिक महेश अग्रवाल का निधन हो गया है, उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी और बेटी भी साथ थी, उनके लिए भारत लौटना मुश्किल हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हल्दीराम भुजियावाला प्रतीक फूड प्रोडक्ट के मालिक महेश अग्रवाल का तीन महीने से सिंगापुर में इलाज चल रहा है, उन्हें लिवर संबंधी समस्या थी, वहां उनके साथ उनकी पत्नी मीना और बेटी अवनी थी। शुक्रवार देर रात महेश अग्रवाल का निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते सिंगापुर से भारत आने की अनुमति नहीं मिलने पर सिंगापुर में ही अंतिम संस्कार किया गया, अब उनकी पत्नी और बेटी ने भारत आना चाहती हैं लेकिन लॉक डाउन के कारण सब बंद है।