आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित इंग्लैंड से लौटा 17 साल का छात्र ठीक हो गया है। छात्र को एक टेबलेट तक नहीं दी गई, उसे बुखार भी नहीं आया। छात्र का कहना है कि कोरोना से ना घबराएं और आगे आएं।
आगरा के रावली क्षेत्र निवासी कॉलेज संचालक का 17 साल का छात्र इंग्लैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन कर रहा है। इंग्लैंड में कोरोना के केस बढने पर वह 17 मार्च को आगरा आ गया था। यहां 28 मार्च को छात्र के सैंपल की जांच हुई, इसमें कोरोना की पुष्टि होने पर 29 मार्च को एसएन में भर्ती कर दिया गया। रविवार को छात्र के पूरी तरह से ठीक होने पर छुटटी कर दी गई। कोरोना से संक्रमित होने के बाद छात्र में कोई लक्षण नहीं थे, उसे कोई दवा भी नहीं दी गई। वह एसएन के आइसोलेशन वार्ड में 14 दिन तक रहा, दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसकी छुटटी कर दी गई।
आगरा से कोरोना संक्रमित तीसरे मरीज की छुटटी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से कोरोना संक्रमित तीसरे मरीज की छुटटी हुई है। रेलवे अधिकारी की कोरोना संक्रमित बेटी को 31 मार्च को एसएन से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 11 मार्च को बाईपास स्थित हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर के बेटे को डिस्चार्ज किया गया, उसके अगले दिन 12 मार्च को कॉलेज संचालक के 17 साल के बेटे को डिस्चार्ज कर दिया गया है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से तीन मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। इससे पहले खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी सहित सात लोगों का इलाज दिल्ली में चला था, वहां से उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।