आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की बेटी के बाद चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद छुटटी दी गई, ताली बजाकर हौसला बढाया, ये सभी जमाती हैं और जिला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। इस तरह आगरा के 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं।
आगरा में शनिवार को जिला अस्पताल से चार मरीजों की छुटटी की गई, इसमें एक महिला भी शामिल है। ये सभी जमाती हैं और कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आठ जमातियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से चार के ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें होटल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है, वहां 14 दिन रहेंगे, इसके बाद जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुटटी की जाएगी।
आगरा से 10 की छुटटी, 17 हुए ठीक
एसएन मेडिकल कॉलेज से कोरोना को मात देकर छह मरीज अपने घर जा चुके हैं, इससे पहले रेलवे अधिकारी की बेटी, डॉक्टर का बेटा, कॉलेज संचालक का बेटा, दुबई से लौटा जीवनी मंडी क्षेत्र के युवक और घटिया आजम खां निवासी 45 साल के मरीज ठीक हो चुके हैं। कारोबारी की बेटी को भी शुक्रवार को छुटटी दे दी गई। इससे पहले सात मरीज दिल्ली में इलाज कराकर ठीक हुए थे। अब चार कोरोना संक्रमित ठीक होने के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए।