आगरालीक्स ..एक्टर इरफान खान का निधन हो गया, वे आईसीयू में थे, अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले इरपफान खान की अंतिम मूवी अंग्रेजी मीडिया थी।
अभिनेता इरफान खान लंबी बीमारी से पीडित थे, उनका मुंबई के कोकिलावन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, वहां उनका बुधवार को निधन हो गया। 7 जनवरी 1967 को अभिनेता इरफान खान का जन्म जयपुर में हुआ था, 1984 में नेशनल स्कूल आफ ड्रॉमा से पढाई की। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने चाणक्य, भारत एक खोज सहित कई नाटकों में अभिनय किया। 1988 में मूवी सलाम बोम्बे से बॉलीवुड में एंट्री की, इसके बाद एक के बाद एक हिट मूवी दीं और 2011 में पदमश्री से सम्मानित किया गया। 1995 को उन्होंने एनएसडी में साथ में पढी सुतापा सिकदर से शादी की, उनके दो बच्चे हैं।
इरफान की मूवी
2012 लाइफ आफ पाइ
2015 में पीकू
2016 में मदारी
2017 हिंदी मीडियम
2018 ब्लैक मेल
2019 करीब करीब सिंगल
2020 अंग्रेजी मीडियम