आगरालीक्स… आगरा में एक बैंक के ब्रांच मैनेजर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, निजी अस्पताल के कर्मचारियों सहित बुधवार को 21 नए केस आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 425 पहुंच गई है।
आगरा में बुधवार को कोरोना के 21 नए केस आने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या 425 हो गई है। इसमें से 35 वर्षीय एक बैंक के मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, लॉक डाउन में बैंक खुली हुई है। बैंक में ग्राहक आ रहे हैं, बैंक मैनेजर अपनी बैंक में जा रहे थे, बुखार आने पर जांच कराने पर पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बैंक मैनेजर ताजगंज क्षेत्र के निवासी हैं। दो निजी अस्पतालों के वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एसएन के दो और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जिससे इनकी जांच कराई जा सके।
कोरोना मरीजों के संपर्क वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव
खटीकपाडा लोहामंडी क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज के बाद उनके मकान मालिक और पडोस में रहने वाले युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसी क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव मरीज के भाई की पत्नी, दो भतीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। शाहगंज निवासी कोरोना संक्रमित महिला के पति और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। लोहामंडी निवासी कोरोना संक्रमित मरीज के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव है।