आगरालीक्स …आगरा में इलाज के लिए मरीज भटक रहे हैं तो इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैं, सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है।
आज मेरे पुत्री दृष्टि सिंह घर पर दोपहर में खेलते हुए गिर जाने से मस्तिष्क में गम्भीर चोट लग जाने से बहुत ही रक्त निकल रहा था उस की ये नाजुक हालत देख कर एक माता – पिता की क्या स्थिति हो सकती है ये आप सभी जन समझ सकते हो, जो मुझ से उस समय जो बना उस रक्त के रिसाव को तत्काल रोकते हुए, अपने भाई डॉ अर्जुन सिंह जी से बात की उन्होंने मुझे की दवाएं बताइए और सलाह दी कि आप कि सर्जन को दिखा के ये बेटी वाली बात है फिर मैने डॉ सुनील शर्मा जी वरिष्ठ सर्जन नवनीत चिकित्सालय में सम्पर्क किया और मेरी बात डॉ शर्मा जी से हुई उन्होंने मुझे कहा कि में कुछ करता हूं तुम 10 मिनट प्रतीक्षा करो कुछ ही पल में डॉ शर्मा जी का कॉल आता है उन्होंने मुझसे सभी कुछ पूछा फिर मुझे आने के लिए कहा दृष्टि को लेकर नवदीप चिकित्सालय परिसर में पहुंचा तो देखा हूं की वहां का पूरा स्टाफ प्रतीक्षा में था पहुंचे ही बेटी को आपरेशन कक्ष में ले जाया है और तत्काल उसकी सर्जरी कर दी जाती है।
ये सब बताना इसलिए आवश्यक हो जाता है क्योंकि इस महामारी में कोई भी चिकित्सक चिकित्सा करना नहीं चा रहा है किसी ना किसी बात को लेकर टालना चाहते है।
मै और मेरा परिवार डॉ सुनील शर्मा, अर्जुन सिंह व नवदीप हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ का आभारी हूं
दोनों ही चिकित्सको को बहुत बहुत धन्यवाद
अर्पित कुमार सिंह