आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 18 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1088 पहुंची, की मौत हुई है।
आगरा में मंगलवार को कोरोना के 18 नए केस आए हैं।
40 साल की लोहामंडी निवासी महिला मरीज, 60 साल के टेढी बगिया निवासी मरीज, 34 साल के वेस्ट अर्जुन नगर निवासी मरीज, 66 साल के मलपुरा निवासी मरीज, 34 साल की दहतोरा निवासी मरीज, 52 साल के बिचपुरी निवासी मरीज, 37 साल के शमसाबाद रोड निवासी मरीज, 50 साल के लॉयर्स कॉलोनी निवासी मरीज और 57 साल के न्यू आगरा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
एमबीबीएस छात्र, सदर के शोरूम पर कार्यरत युवती पॉजिटिव
लोहामंडी निवासी 27 साल के एमबीबीएस छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ये मेरठ के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं, लॉक डाउन में अपने घर आ गए थे। संजय प्लेस स्थित एक कार्यालय में संविदा पर कार्यरत 25 साल की शाहगंज निवासी युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 26 साल के पिनाहट निवासी युवक, 22 साल की सदर के एक शोरूम पर कार्यरत युवती, 56 साल के न्यू आगरा निवासी, 38 साल के बोदला निवासी, 77 साल के शाहगंज निवासी 63 साल के कलाल खेरिया निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।