आगरालीक्स ..आगरा के खादी के जूते देश दुनिया में छा जाएंगे, ये सस्ते होंगे और आकर्षक भी, जूते तैयार कर सैंपल भेजे गए हैं।
आगरा में खादी के जूते तैयार किए जाएंगे, इसके लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय सक्सेना ने खादी के जूते तैयार करने के लिए जूता कारोबार से जुडे उद्यमियों से संपर्क किया, इसके बाद डाबर फुटवियर इंडस्ट्रीज, त्रिशुलि कलेक्शन ने खादी से जूते कैसे दिखेंगे और बनेंगे, इसके सैंपल तैयार किए। इन्हें मंत्रालय को भेज दिया गया है।
सस्ते और टिकाऊ होंगे
आगरा से खादी के जूते के 15 सैंपल तैयार कर खादी ग्रामोउद्योग मंत्रालय को सैंपल भेजे गए हैं, ये जूते देखने में आकर्षक लगेंगे, चमडे के जूते से सस्ते और टिकाऊ भी होंगे, खादी के जूते तैयार करने की अनुमति मिलने के बाद यह एक नया प्रयोग होगा।
देश दुनिया में खादी के जूते का मिल सकता है बाजार
जानकारों के मुताबिक, तमाम लोग पशु प्रेमी हैं वे चमडे के जूते नहीं पहनना चाहते। साथ ही चमडे के जूते की जगह खादी के जूते आकर्षक होंगे, अलग अलग डिजाइन के जूते तैयार कराए जा सकेंगे, इससे देश के साथ ही दुनिया भर में आगरा के खादी के जूते का बडा बाजार मिल सकता है।
शंभू नाथ चौबे, श्री क्षेत्रीय गांधी आश्रम मंत्री का मीडिया से कहना है कि 15 सैंपल तैयार कर दिल्ली भेजे गए हैं। मंत्रालय में इसकी सैंपलिंग भी दिखा दी गई है। जल्द ही पूरे भारत के लोग आगरा में तैयार खादी का जूता पहनेंगे।