आगरालीक्स.. आगरा में हेयर सैलून 21 जून यानी रविवार से खुल जाएंगे, आपको आधार कार्ड साथ ले जाना पडेगा, सख्त नियम बनाए गए हैं, पूरी खबर के लिए क्लिक करें
आगरा में 21 जून यानी रविवार से हेयर सैलून, नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर खुल जाएंगे, इसे लेकर जिला प्रशासन ने संचालकों के साथ बैठक की, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने 21 जून से शर्तों के साथ हेयर सैलून खोलने की अनुमति दे दी है।
111 दिन बाद खुलेंगे हेयर सैलून
आगरा में लॉक डाउन में हेयर सैलून बंद कर दिए गए थे, अनलॉक वन में भी हेयर सैलून नहीं खोले गए, कोरोना के संक्रमण की आशंका के चलते सैलून खोलने के आदेश जारी नहीं किए गए थे। ऐसे में सैलून संचालक मांग कर रहे थे।
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सैलून कराया जाएगा बंद
जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि होगी, वे जिस सैलून पर गए हैं, उसे तत्काल बंद करा दिया जाएगा, सैलून में प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करना होगा, ऐसा ना करने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह है नियम
सैलून के गेट पर ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, तापमान अधिक होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा
सैलून में आने वाले ग्राहकों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा
सैलून में यूज एंड थ्रे तौलिया इस्तेमाल की जाएंगी, यानी एक तौलिया एक ग्राहक के लिए होगी
सैलून में दो सीट पर एक बार में दो ग्राहक के बाल ही काटे जाएंगे
हाथ में ग्लव्स और मुंह पर मास्क लगाकर बाल काटे जाएंगे
सैलून में एसी लगा है तो पीपीई किट पहननी होगी, एसी नहीं है तो एप्रिन पहनकर बाल काट सकते हैं।
