Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Solar eclipse on 21st June in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Solar eclipse on 21st June in Agra

151

आगरालीक्स… आगरा में सूर्यग्रहण रविवार को है, शनिवार को कुछ घंटे बाद सूतक लग जाएंगे। किस राशि के लिए शुभ, क्या करें, क्या ना करें।
ज्योतिषाचार्य राम शास्त्री गोवेर्धन ने बताया कि संवत 2077 आषाढ़ कृष्ण पक्ष 30 अमावस्या रविवार तारीख 21 जून 2020 को होगा। इस ग्रहण का सूतक यम-नियम तारीख 20 जून 2020 शनिवार रात्रि में 10 बजकर 09 मिनट से मान्य होगा। सुतको में बालक, वृद्धजन, रोगी आसक्तजनो को छोड़कर अन्य किसी को भोजन शयनादि नही करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य मनोज पाराशर ने बताया कि 21 जून 2020 को ग्रहण आरम्भ समय प्रातः 10 बजकर 09 मिनट
मध्य स्पर्श 12 बजकर 02 मिनट
ग्रहण समापन दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर मान्य होगा

मेष , सिंह , कन्या , मकर राशि हेतु दर्शन शुभ ।
बृषभ , तुला , धनु , कुम्भ , राशि हेतु दर्शन सामान्य मध्यम फल एवं
मिथुन , कर्क , वृश्चिक , मीन राशि हेतु नेष्ट अशुभ दर्शन योग्य नही ,,
क्या करें क्या न करें
अन्न वस्त्र भूषण ग्रहः सामग्री में कुशा या तुलसी दल रख दे, पशु एवं जीव पर गेरू के थापे लगाएं
ग्रहणजन्य दूषित समय को स्वाध्याय, भगवत भजन , कीर्तन स्मरण में व्यतीत करना चाहिए ,,
ग्रहण आरम्भ से पूर्व स्नान करें
ग्रहण आरम्भ होने पर हवन मन्त्र जप आदि करें
ग्रहण समाप्त होते समय दान करें
ग्रहण उपरांत पुनः स्नान करें घर की साफ सफाई गंगाजल से घर पवित्र करें देव दर्शन करें कुछ खान पान आदि करें,,

आप अपनी राशि अनुसार यथाशक्ति दान कर सकते है दान सामग्री सूतक लगने से पहले ही निकाल कर रख लें,, समय व परम्परा अनुसार दान कर दें ,,

मेष राशि के जातकों को सतक काल में हनुमान जी का प्रार्थना करते रहना चाहिए और इसके बाद दान के लिए कोई भी लाल रंग के अन्न को छू कर रख देना चाहिए। दान में मसूर की दाल, गेहूं या गुड़ अथवा लाल वस्त्र दिया जा सकता है। ग्रहण समाप्त होने पर आप इसे दान कर दें।

वृषभ राशि वालों को ग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान करना चाहिए। चावल, चीनी, सफेद वस्त्र,दूध या दूध से बनी चीजें दान करनी चाहिए। ग्रहण काल में देवी लक्ष्मी के भजन अथवा मंत्र का जाप करते रहें।

 मिथुन राशि को ग्रहण के बाद हरे रंग की वस्तु का दान करना चाहिए। हरा मूंग, हरी सब्जियां या हरा वस्त्र आदि दान आप कर सकते हैं। ग्रहण काल में विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते रहें।

कर्क राशि वालों को भगवान शिव की अराधना सूतक काल में करनी चाहिए। साथ ही दान के लिए सफेद रंग की चीजों का ही प्रयोग करें। चांदी, दूध, चावल, चीनी या सफेद कपड़े आदि दान करना श्रेयस्कर होता है।

सिंह राशि के जातकों को सूतक काल में सूर्य की पूजा करनी चाहिए और श्री आदित्यह्रदयस्त्रोत का पाठ करते रहना चाहिए। दान के लिए तांबे के सिक्के, गेंहू, कोई भी लाल फल आदि का दान किया जा सकता है।

कन्या राशि वालों को ग्रहण काल में रामरक्षास्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ग्रहण के बाद हरे रंग से जुड़ी चीजों का दान किया जा सकता है। हरा मूंग, हरी इलायची, गाय के लिए हरा चारा या हरा वस्त्र का दान श्रेयस्कर होगा।

तुला राशि के जातकों को ग्रहण काल के दौरान श्रीसूक्त पाठ करना चाहिए। दान के लिए किसी मंदिर में पूजन सामग्री का दान करना चाहिए। इसमें धूप,दीप, अगरबत्ती या घी का दान किया जा सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमानजी की आराधना ग्रहण काल में करनी चाहिए। बजरंगबाण का पाठ श्रेयस्कर होगा। साथ ही ग्रहण के बाद पीली वस्तुओं का दान करें। पीले वस्त्र, मिठाई, हल्दी, बेसन आदि का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि वालों को भगवान विष्णु की आराधना ग्रहण में करनी चाहिए और दान के लिए पीली चीजों का प्रयोग करना चाहिए। बेसन, हल्दी, केसर, चने की दाल या मिठाई दान करें।

मकर राशि के जातकों को ग्रहण के समय सुंदरकांड का पाठ करना शुभ होगा और ग्रहण के बाद तिल, उड़द की दाल, सरसों आदि का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि के जातकों को ग्रहणकाल में शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। काली चीजों का दान ग्रहणक के बाद करें। मसाले, काले तिल, काली उरद आदि का दान किया जा सकता है।

मीन राशि के जातकों को श्रीरामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करना श्रेयस्कर होगा। ग्रहण के बाद केले और चने की दाल का दान करना बेहतर होगा। साथ ही चिड़ियों के लिए दाना डालें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

error: Content is protected !!