आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत हो गई, आठ नए केस आने से कोरोना पॉजिटिव का आंकडा 1132 पहुंच चुका है।
आगरा में शनिवार को 54 साल की युवती को कोरोना पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया, खून की कमी थी, लिवर की भी समस्या थी, युवती की मौत हो गई। 58 साल के आंबेडकर कॉलोनी निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती कराया गया, मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 75 की मौत हो चुकी है।
कोरोना के आठ नए केस
65 साल के जोगीपाडा शाहगंज निवासी मरीज, सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 38 साल के मरीज, 60 साल के नगला हवेली निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
अस्थायी जेल एमडी जैन में एक और पॉजिटिव
19 साल के अस्थायी जेल एमडी जैन के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 36 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी मरीज, 71 साल के गजानन कॉलोनी निवासी मरीज, 81 साल के वेस्ट अर्जुन नगर निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, रिपोर्ट पॉजिटिव है। 21 साल के आनंद विहार कॉलोनी निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
15 मरीज डिस्चार्ज, 128 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव 15 मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया, आगरा के 929 मरीज ठीक हो चुके हैं, 128 मरीजों का इलाज चल रहा है।