Tuesday , 26 May 2026
Home agraleaks Highcourt directives to UP Chief Secretary, Officers, Politician child study in Gov. Primary School
agraleaks

Highcourt directives to UP Chief Secretary, Officers, Politician child study in Gov. Primary School

158

sc
आगरालीक्स……….
अब यूपी में नेताओं, नौकरशाहों और उच्च पद पर बैठ अधिकारियों और न्यायाधीशों के बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में पढेंगे, वे खाकी यूनिफॉर्म पहनकर जाएंगे, लंच में दलिया औ दूध मिलेगा। यह आदेश हाईकोर्ट ने यूपी में प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों की दुर्दशाा को देखते हुए दिए हैं।
हाईकोर्ट ने यूपी के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वह अन्य अधिकारियों से परामर्श कर यह सुनिश्चित करें कि सरकारी, अद्र्ध सरकारी सेवकों, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, न्यायपालिका एवं सरकारी खजाने से वेतन, मानदेय या धन प्राप्त करने वाले लोगों के बच्चे अनिवार्य रूप से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ दंडात्मक उपबन्ध किए जाएं।

कान्वेंट स्कूल में पढाने पर सरकारी स्कूल में जमा करनी होगी फीस
यदि कोई कान्वेन्ट स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजे तो उस स्कूल में दी जाने वाली फीस के बराबर धनराशि उसके द्वारा सरकारी खजाने में प्रतिमाह जमा कराई जाए। साथ ही ऐसे लोगों का इन्क्रीमेन्ट, प्रोन्नति कुछ समय के लिए रोकने की व्यवस्था हो। कोर्ट ने राज्य सरकार को 6 माह के भीतर ऐसी व्यवस्था करने का आदेश देते हुए कहा है कि अगले शिक्षा सत्र से इसे लागू किया जाए।

यूपी में तीन तरह की शिक्षा व्यवस्था
यह आदेश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने शिव कुमार पाठक व कई अन्य की याचिकाओं को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए दिया है। कोर्ट ने प्रदेश के एक लाख 40 हजार जूनियर व सीनियर बेसिक स्कूलों में अध्यापकों के दो लाख 70 हजार खाली पदों सहित स्कूलों में पानी आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया न होने पर तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि प्रदेश में तीन तरह की शिक्षा व्यवस्था है। अंग्र्रेजी कान्वेन्ट स्कूल, मध्यमवर्ग के प्राइवेट स्कूल तथा उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सरकारी स्कूल। अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढऩे के लिए अनिïवार्य न करने से इन स्कूलों की दुर्दशा है। इनमें न योग्य अध्यापक हैं और न ही मूलभूत सुविधाएं है। कोर्ट ने मुख्य सचिव से 6 माह बाद कृत कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी।
​गणित और विज्ञान के शिक्षकों की नई सूची
गणित विज्ञान शिक्षकों की भर्ती में नई सूची बनाने का निर्देश हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान ही गणित व विज्ञान सहायक अध्यापकों की भर्ती की 1981 की नियमावली के नियम 14 के अन्तर्गत नये सिरे से अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया है तथा कहा है कि सूची में शामिल लोगों की नियुक्ति की जाए। कोर्ट ने सहायक अध्यापकों की भर्ती में 50 फीसदी सीधी व 50 फीसदी पदोन्नति से भर्ती के खिलाफ याचिकाओं पर हस्तक्षेप नहीं किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Live News: Flour mill explodes with a loud noise in Agra, one person dead, five injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तेज आवाज के साथ फटी आटा चक्की..एक व्यक्ति की मौत,...

agraleaks

Agra Live News: Registration of swimming pool mandatory in Agra, Last date 20th May

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में जिम और स्विमिंग...

agraleaks

Agra Live News: Khushi Top in CBSE 2026 12th Result

आगरालीक्स आगरा में सीबीएसई 12 वीं में टॉपर्स की सूची जारी, देखें...

agraleaks

Rashifal Monday, 11th May 2026

आगरालीक्स….सिंह, तुला, कुंभ सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सोमवार. प11...

error: Content is protected !!