अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ में कोरोना के 57 नए मामले आए हैं, सबसे ज्यादा मरीज डोरी नगर और खैर से हैं, पढे किस क्षेत्र से आए कोरोना के नए केस।
अलीगढ़ में छह अगस्त को कोरोना के 57 नए केस आए हैं, इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है, 23 महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। डोरी नगर और खैर क्षेत्र के सात लोग संक्रमित मिले हैं।
इन क्षेत्रों से आए नए केस
लुहारा जवां के 5, जीवन ज्योति के 4 और नगला मसानी, बेगमबाग, क्वार्सी, पंचनगरी सासनीगेट, पीएसी एवं कंपाउंड छावनी के 2-2 संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त सराय रहमान, बाबूनगर, बेगमबाग, फायर बिग्रेड कॉलोनी, जमालपुर, सर सैयदनगर, सुजानपुर, छाया नर्सिंग होम, दीगसरी गोंडा, बसवाली गोंडा, जीवनगढ़, एडीए ऑफिस, हनुमानपुरी महेंद्रनगर, आवास विकास कॉलोनी, खमानपुर, सारसौल, स्वर्ण जयंतीनगर, महावीरपार्क के एक एक मरीज संक्रमित हैं।