Friday , 31 July 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Viral Video : MLA use Inspector chair to lodge FIR in Aligarh #aligarh
अलीगढ़ लीक्सयूपी न्यूज

Viral Video : MLA use Inspector chair to lodge FIR in Aligarh #aligarh

165

अलीगढ़लीक्स…विधायक ने एसओ की कुर्सी पर बैठकर लिखाया मुकदमा, वीडियो हो रहा वायरल.अलीगढ़ में छर्रा विधानसभा के भाजपा विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह का एसओ की कुर्सी पर बैठकर मुकदमा लिखवाने और केस की कापी पीड़ित को वहीं देने का वीडियो वायरल हुआ है।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के वीडियो वायरल वायरल करने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एडीजी आगरा और अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुये लिखा कि वीडियो में छर्रा विधायक अकराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराने गए। एसएचओ ने विधायक को सरकारी कुर्सी पर बैठाया। प्रोटोकॉल में विधायक का थानेदार की कुर्सी पर बैठना नहीं आता है। यह अनुचित और असंगत है। यह जन सामान्य में गलत संदेश देता है।

वहीं विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह का कहना है कि थाने में आने पर कार्यकर्ता ज्यादा हो गए थे। बैठने का स्थान नहीं था। एसओ के कहने पर कुर्सी को अलग खींचकर बैठ गए थे। बिना वजह इसे तूल दिया जा रहा है। एसओ अकराबाद उमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि उन्हें सरकारी कुर्सी पर बैठया नहीं गया था, वह विधायक को रिसीव करने के बाद उनके पीछे थे। इसी बीच वह दफ्तर में आकर कुर्सी को खींचकर बैठ गए थे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी और गोंडा के थानाध्यक्ष के बीच मारपीट का मामला भी काफी चर्चओं में रहा था। इस मामले में शासन के सख्त रुख के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की गई थी। इस मामले की अभी जांच चल रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: ADA sealed 22 structures in Agra. The ADA’s bulldozer also razed an unauthorized colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 निर्माणों को एडीए ने किया सील. एक अनाधिकृत कॉलोनी...

यूपी न्यूज

Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण का शुभारंभ....

यूपी न्यूज

As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded

यूपीलीक्स…आगरा से विमानों की संख्या घटी तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा...

यूपी न्यूज

Major accident: Trainer aircraft crashes in Kasganj….#upnews

यूपीलीक्स…बड़ा हादसा, कासगंज में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश. महिला पायलट हुई गंभीर...

error: Content is protected !!