आगरालीक्स.. आगरा में वीकएंड पर बाजारों में रौनक लौटने लगी है, शनिवार और रविवार को ज्वैलरी, कपडे के शोरूम से लेकर रेस्टोरेंट भीड दिखाई देने लगी है।
आगरा में अनलॉक 5 में बाजारों में रौनक लौटने लगी है, 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, इसके लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इलेक्र्टोनिक्स से लेकर ज्वैलरी, कपडों के शोरूम पर शाम होते ही शोरूम पर ग्राहक दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वाहनों से लेकर इलेक्ट्रोनिक आइटम की बुकिंग कराई जा रही है।
रेस्टोरेंट, कैफे में बढी चहल कदमी
रेस्टोरेंट और कैफे में चहल कदमी बढने लगी है, सुबह से ही युवक युवती रेस्टोरेंट और फास्ट फूड कॉर्नर में दिखाई दे रहे हैं।