आगरालीक्स.. आगरा में अब आनलाइन जारी होगा ई चालान, यातायात के नियम तोडते ही चालान का आज जाएगा मैसेज, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें.
आम आदमी पार्टी यूपी विस चुनाव लड़ेगीः केजरीवाल
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने अब तक गंदी राजनीति देखी है। देश के सबसे बड़े राज्य में अच्छी सुविधाएं, मुफ्त पानी क्यों नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यूपी के काफी संख्या में लोग रहते हैं औऱ वह चाहते है कि यूपी में दिल्ली जैसी सुविधाएँ मिलनी चाहिए।
देश में कोरोना के मामले एक करोड़ के पास
देश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 99 लाख को पार गया है। पिछले 24 घंटों में 2200,65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 34636 लोग कोरोना वायरस को मात भी दे चुके हैं। इस अवधि में 354 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। देश में कोराना संक्रमितों का आंकड़ा 99,6,165 हो गया है। कोरोना संक्रमण को 94,22636 लोग मात भी दे चुके हैं।
संसद का बजट सत्र अगले माह
संसद का बजट सत्र जनवरी माह में शुरू हो सकता है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को लिखे पत्र के मुताबिक संसद का बजट सत्र जनवरी में ही शुरू हो सकता है। ज्ञातव्य है कि कोरोना संकट के चलते संसद का शीतकालीन सत्र नहीं हो सका था।
एम्स के पांच हजार कर्मी हड़ताल पर
देश के सबसे बड़े अस्पताल ऑल इंडिया इन्सटीट्यूट ऑफ मेडिकल कालेज सांइसेंस के नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल आज छठे दिन भी जारी रही। नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। हड़ताली कर्मचारी छठवें वेतनमान की विसंगतियों समेत 23 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
नाइजीरिया में दो भारतीयों समेत 337 का अपहरण
नाइजीरिया में एक स्कूल में हुए हमले के बाद 337 छात्र लापता हैं। बच्चों के अभिभावकों को संदेह है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। माना जा रहा है कि इसके पीछे आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ है। इस बीच नाईजीरिया में ही एक फार्मा कंपनी के दो भारतीय कर्मचारियों का अपहऱण कर लिया गया है।