आगरालीक्स…सोने में उतार-चढ़ाव, चांदी में तेजी. चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आ गई है।
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का रुख बना हुआ है, आज सुबह सोना 49,035 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक 49,299 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है। आज सुबह चांदी 63689 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक तेजी के रुख में 64,177 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
खरमास में गिरावट के आसार
खरमास में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि इस दरम्यान मांगलिक कार्यों पर ब्रेक रहेगा और खपत में भी कमी आ सकती है। उल्लेखनीय है कि अगस में सोना 56,254 रुपये प्रति दस ग्राम के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 76008 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
रसोई गैस के दाम फिर बढ़े
रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी गई है। एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी हुई है। एलपीजी गैस सिलेंडरों में 15 दिनों में यह दूसरी बढ़ोत्तरी है।